जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में लाइन लॉस कम करने और कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देशसाथ ही चार अधिशासी अभियंताओं को नोटिस

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज, 2 दिसंबर। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने के सख्त निर्देश दिए। खराब मीटरों को अभियान चलाकर बदलने और विद्युत चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा। बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने का निर्देश भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने पर जोर दिया। उन्होंने नेवर पेड बिल मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।

समीक्षा के दौरान डिफेक्टिव बिलिंग में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिशासी अभियंता नौतनवा, निचलौल और आनंदनगर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। वहीं, असिस्टेड बिलिंग में लक्ष्य पूरा न करने पर अधिशासी अभियंता महराजगंज से जवाब मांगा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्सईएन, एसडीओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com